पीलीभीत, फरवरी 11 -- पीलीभीत। पीएमश्री योजना के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को टाह पोटा के जूनियर हाईस्कूल मैदान में कराई गई। इसमें खिलाड़ियों ने बाद चढ़कर प्रतिभाग किया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, बीएसए रोशनी सिंह ने 50 मीटर बालक और बालिका वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। पचास मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की दौड़ में पीएमश्री कंपोजिट स्कूल तुर्कपुर बड़वार के अरशलन प्रथम, पीएमश्री प्राथमिक स्कूल बिलसंडा नंबर एक के विमल द्वितीय, पीएमश्री कंपोजिट स्कूल बमरौली के आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में पीएमश्री प्राथमिक स्कूल पूरनपुर नंबर एक की आरोही प्रथम, पीएमश्री प्राथमिक स्कूल बरखेड़ा नंबर दो की सलोनी द्वितीय, पीएमश्री कंपोजिट स्कूल बिलसंडा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.