बरेली, जून 12 -- रबड़ फैक्ट्री कर्मचारी यूनियन की शुक्रवार को रामपुर गार्डन में बैठक हुई। महामंत्री अशोक मिश्रा ने बताया कि आफीशियल लिक्यूडटर उच्च न्यायालय मजदूरों के वेतन सहित अन्य देय भुगतानों से सम्बंधित 1000 से अधिक कर्मचारियों की गणना कर तय किये भुगतानों के लेटर भेज चुका है। 10 जून को उच्च न्यायालय ने हमारी यूनियन को नोटिस भेज जानकारी शीध उपलब्ध कराने को कहा है जिसमें शेष 428 मजदूरों की एक लिस्ट भी भेजी है जिनके आधार कार्ड सहित अन्य प्रपत्र साक्ष्य भेजने को यूनियन से कहा है। उन्होंने 10 दिनों में मजदूरों को अपने प्रपत्र यूनियन को जमा करने को कहा। यह भी पढ़ें- बायोमेट्रिक व्यवस्था पर एएलसी, सेल प्रबंधन और झामसंसं के बीच वार्ता इस दौरान अजय भटनागर, शैलेन्द्र चौबे, प्रदीप रस्तोगी धनश्याम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...