चंदौली, फरवरी 22 -- चंदौली, संवाददाता। सदर तहसील परिसर में शनिवार को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हरवीर सिंह एवं जनपद न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान राजेश मिश्रा ने अध्यक्ष पद और रामशंकर यादव ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुल्तान अहमद ने महामंत्री पद की शपथ ली। साथ ही सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने न्यायपालिका के प्रति अपनी निष्ठा और कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, एसडीएम दिव्या ओझा, सीओ सदर देवेंद्र कुमार, अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.