बिजनौर, अप्रैल 7 -- बिजनौर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर जनपद में न्यायिक अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई अपर जिला जज, सिविल जज और अन्य न्यायिक अधिकारियों को अन्य जनपदों में भेजा गया है, जबकि कई नए अधिकारियों की तैनाती बिजनौर में की गई है। जारी सूची के अनुसार प्रथम अपर जिला जज रामावतार यादव को कुशीनगर (पडरौना), अपर जिला जज निजेंद्र कुमार को हमीरपुर, अपर जिला जज तालेवर सिंह को मैनपुरी और अतिरिक्त पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश प्रकाश चंद्र शुक्ला को कौशांबी स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश श्रेय शुक्ला को सहारनपुर और नगीना के अपर जिला जज अनुपम सिंह को कानपुर नगर भेजा गया है।सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर पर भी फेरबदल करते हुए अंशुमान धुन्ना को गोंडा, शोभा भाटी को लखनऊ, दीप्ति सि...