देवघर, मार्च 11 -- देवघर प्रतिनिधि देवघर के अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय- सह- क्लेम ट्रिब्यूनल कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार सिन्हा ने एक सत्रवाद से संबंधित मामले में पीड़ित चंद्रशेखर यादव को 50 हजार रुपए की जुर्माना राशि से संबंधित डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्रवाद संख्या- 259/2024 के मामले में अभियुक्त सुनील यादव व मनोज यादव को सजा हुई थी, जिसके विरुद्ध उनके द्वारा आइए 13017/2025 दाखिल किया गया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर 50 हजार डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से मामले के पीड़ित चंद्रशेखर यादव को न्यायाधीश राजेंद्र कुमार सिन्हा ने सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...