अंबेडकर नगर, अगस्त 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च कक्षाओं (कक्षा 12 एवं उससे ऊपर) में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की राज्य सरकार छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की समय-सारणी जारी कर दी गई है। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के 15 सितंबर से करें आवेदनआवेदन की प्रक्रिया जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि यह समय-सारणी उत्तर प्रदेश शासन एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निर्देशों के क्रम में है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध संस्थाओं द्वारा शुल्क का सत्यापन 23 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक किया जाएगा, जबकि अल्पसंख्...