प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- बाबागंज। विकासखंड बाबागंज के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भीख दुबे के पुरवा में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम प्रधान संरक्षक सुनील कुमार द्विवेदी 'पप्पू' के नेतृत्व में निकली यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने भारत की है शान तिरंगा, भारत की है पहचान तिरंगा जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई। तिरंगा यात्रा में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविशंकर, उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामखेलावन, संतोष शुक्ला, गणेश पटेल, दिव्या मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं...