मधुबनी, मार्च 2 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। उच्चैठ कालिदास राजकीय महोत्सव के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में सोमवार को काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर चंद्रमणि झा की अध्यक्षता एवं अशोक कुमार मेहता के संचालन में कवि सम्मेलन की शुरूआत कर समसामयिक पर कविता की रसधारा से श्रोताओं को लोटपोट किया जाता रहा। कवि चंद्रमणि झा की कविता से आज की समाज में फैली कुरीतियों पर चोट किया गया। फूल चंद्र झा प्रवीण, अशोक कुमार मेहता, बद्री नाथ झा, शतीश चंद्र सजल, दीप नारायण विद्यार्थी, अक्षय आनंद सन्नी ने अपनी कविताएं पढ़ी। कमलेश प्रेमेंद्र की रचित कविता पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजायी। मैथिल प्रशांत, श्रामश्रेष्ठ दिवाना, ललित कुमार एवं मनोज कामत की काव्य रस से पूरा पंडाल विभोर रहा एवं तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गुंजायमान रहा। सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.