लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- लखीमपुर। उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को यूनिक आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों से उच्चीकृत स्कूलों की सूचना मांगी गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि परिषद के पोर्टल पर माध्यमिक स्तर की कक्षाओं के संचालन करने वाले उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को यूनिक लॉगिन आईडी देने को सूचनाएं मांगी गई हैं जिससे परिषद की वेबसाइट पर लॉगिन कर अध्ययनरत बालिकाओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सके। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने तुरंत सूचनाएं देने को कहा है। यह भी पढ़ें- Sitapur News: उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को मिलेगी यूनिक लॉगिन आईडी, मांगी गई सूचनाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...