फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । स्नातक कक्षाओं में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक और अवसर दिया है। इसके अलावा वह छात्र भी दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने अभी तक आवेदन भी नहीं किया। कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पाने वाले विद्यार्थी 15 सितंबर तक दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। विभाग ने विद्यार्थियों की सुविधा और कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए दाखिला पोर्टल दोबारा खोल दिया है। इसके बाद विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में जाकर आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार जिले के नौ राजकीय महाविद्यालयों में अभी करीब 20 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। वहीं एडेड कॉलेजों में भी करीब 20 से 25 प्रतिशत सीटें खाली हैं। सबसे अधिक सीट ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेज में रिक्त हैं। मोहना, सेक्टर-23 और नच...