फरीदाबाद, अगस्त 4 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्नातक प्रथम वर्ष में पहली मेरिट सूची के तहत दाखिले की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग ने देर शाम दूसरी मेरिट सूची और नए सिरे से दाखिले का पूरा कार्यक्रम जारी किया। दूसरी सूची में शामिल छात्रों को फीस जमा करने के लिए सात अगस्त तक का समय दिया गया है। बता दें कि पहले दूसरी मेरिट सूची छह अगस्त को जारी होनी थी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने अचानक दाखिले का कार्यक्रम बदले जाने से महाविद्यालय असमंजस में रहे। मंगलवार को महाविद्यालय प्रबंधन देर शाम तक मेरिट सूची जारी होने का इंतजार करते रहे। मेरिट करीब शाम 6:30 बजे जारी की गई। कॉलेज प्रबंधन उसके बाद भी परसेंटेज के हिसाब से कट ऑफ कंप्लाई करने में लगे रहे। लिस्ट देरी से आने के कारण मंगलवार शाम तक इसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा नहीं किया जा स...