भागलपुर, मई 19 -- सहरसा से ज्ञानमूर्ति की रिपोर्ट सात निश्चय 3 उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य अन्तर्गत डिग्री महाविद्यालय रहित प्रखण्डों में डिग्री महाविद्यालय का संचालन किया जाएगा। इसके लिए जिले के छह प्रखंडों में डिग्री कालेज संचालन के लिए चयन किया गया है। जिसमें अब सलखुआ प्रखंड में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपरिया को डिग्री कालेज के लिए चयन किया गया है। जबकि पूर्व में महंथ मिठु दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलखुआ का चयन किया गया था। सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, बिहार, पटना ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि सहरसा जिलान्तर्गत सात निश्चय 3: उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य अन्तर्गत डिग्री महाविद्यालय रहित प्रखण्डों में डिग्री महाविद्यालय के संचालन हेतु महंथ मिठु दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलखुआ का चयन किया गया था। चूंकि महंथ मिठु दास उच्चतर माध्यमिक व...