पलामू, फरवरी 12 -- छतरपुर। पलामू जिला के छतरपुर थाना क्षेत्र के जेवर व्यवसाई उमेश सोनी से बुधवार की देर शाम में करीब 10 लाख की जेवर को चोरों ने गाड़ी की डिकी से चोरी कर भाग निकलें। घटना छतरपुर के जपला मोड़ का है। उमेश सोनी, सरईडीह रोड स्थित अपनी दुकान मुस्कान ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान से घर के लिए निकले थे। इसी क्रम में जपला मोड़ के पास गाड़ी खड़ा कर एक दुकान से कांटी खरीदने लगें इतने में घात लगाए उचक्कों ने उनके गाड़ी के डिक्की में रखे जेवर को लेकर फरार हो गाएं। छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि व्यवसाई के गाड़ी से जेवर चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों को बहुत जल्द पकड़ा जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.