बलरामपुर, मई 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के वन स्टॉप सेंटर में तैनात एक महिला साइको सोशल काउंसलर की ड्यूटी के दौरान करीब 15 ग्राम सोने की चेन रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत कविता पाल ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि बीते 29 अप्रैल को वह अपनी ड्यूटी पर थीं। सुबह 10:00 बजे कार्यालय पहुंचने के बाद वह सरकारी कार्य से विभिन्न स्थानों पर गईं, जिनमें किशोर न्याय बोर्ड, मेमोरियल हॉस्पिटल और प्रताप मेडिकल स्टोर शामिल थे। इसके बाद दोपहर करीब 12:00 बजे मैं पुलिस लाइन सभागार में आयोजित 'बहु-बेटी सम्मेलन' कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंची थीं। पीड़िता के अनुसार, दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यालय के कार्यों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.