चम्पावत, मई 1 -- टनकपुर के उचौलीगोठ गांव में हाथी ने उत्पात मचाया। हाथी ने गांव में एक मकान के बाहर बना गेट का दरवाजा तोड़ दिया। साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने हाथी के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। उचौलीगोठ और गैंडाखाली गांव में हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते लंबे समय से हाथी उत्पात मचा रहा है। गुरुवार रात हाथी ने उचौलीगोठ निवासी सुरेश सिंह महर के मकान के बाहर लगे गेट का दरवाजा तोड़ दिया। उचौलीगोठ टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष आनंद सिंह महर ने बताया कि गांव में हाथी की दहशत है। यह भी पढ़ें- जंगली हाथियों ने गन्ने की फसल रौंदकर बर्बाद की ग्रामीण शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। गांव में लगी सोलर फेंसिंग जगह-जगह खराब हो गई है। इस वजह से हाथी गांव में प्रवेश कर रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सोलर फे...