हजारीबाग, मई 4 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। एनएच-522 के चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा नहीं मिलने से टाटीझरिया, होलंग, दूधमटिया के स्थानीय रैयतों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में प्रभावित रैयतों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रेमचंद गुप्ता ने की। रैयतों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन रेवेन्यू वैल्यू के पुराने मापदंडों के अनुसार मुआवजा तय कर रहा है, जबकि एनएच-522 के किनारे स्थित सभी भूखंड पूरी तरह से व्यावसायिक महत्व के हैं और उनका भुगतान भी उसी श्रेणी के अनुसार होना चाहिए।रैयतों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे बने मकानों और दुकानों की जांच में भारी अनियमितता बरती गई है। प्रशासन द्वारा सही ढंग से भौतिक सत्यापन किए बिना ही मनमाने तरीके से मुआवजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.