गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा सभागार में रविवार को जनजागरण एवं युवा समिति की बैठक मंदिर सभा के अध्यक्ष राजेश चन्द्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा समाज को अपेक्षित सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने पर चिंता व्यक्त की। प्रस्ताव पारित किया गया कि जो राजनीतिक दल कायस्थ समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं देंगे, कायस्थ समाज लोकतांत्रिक तरीके से उनका विरोध एवं बहिष्कार करेगा। निर्णय लिया गया कि मंदिर सभा के अध्यक्ष राजेश चन्द्रा के नेतृत्व में 26 जुलाई को जनजागरण सभा का आयोजन किया जाएगा। संचालन शैवाल शंकर श्रीवास्तव ने किया। यह भी पढ़ें- राजभर जागरण अभियान चलाने का निर्णय जन जागरण एवं युवा समिति के संयोजक राहुल श्रीवास्तव, सहसंयोजक शिशिर मुकुल, वैद्य राज...