कन्नौज, मार्च 17 -- तालग्राम, संवाददाता। आलू का उचित मूल्य न मिलने से परेशान एक किसान ने सोमवार को खड़ी नौ बीघा फसल पर ट्रैक्टर से रोटावेटर चलवाकर उसे नष्ट कर दिया। किसान का कहना है कि इस बार उत्पादन तो अच्छा हुआ, लेकिन बाजार में दाम बेहद कम मिलने से लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के अयूबपुर गांव निवासी किसान श्याम पटेल ने बताया कि आलू की खेती में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर भारी खर्च आया था। इसके बावजूद मंडी में आलू का भाव इतना गिर गया है कि फसल बेचने पर घाटा ही उठाना पड़ता। मजबूरी में उन्होंने खड़ी फसल को खेत में ही जोतवा दिया। किसान ने बताया कि फसल को मंडी तक पहुंचाने और भंडारण का खर्च उठाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में नुकसान से बचने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। अब वह समय रहते खेत में मक्का की बुवाई करने की तैयारी कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.