इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- इटावा। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी करके उसे 125 रुपया प्रति कुंतल किए जाने से उचित दर विक्रेता प्रसन्नता है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद की इटावा शाखा की ओर से मुख्यमंत्री को एक आभार पत्र भी लिखा गया है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष महेश बाबू, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रजापति और महिला प्रदेश सचिव दीपिका गुप्ता के नेतृत्व में उचित दर विक्रेता ने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला से भेंट की और उन्हें यह पत्र सौंपा। यह भी पढ़ें- लाभांश बढ़ने पर कोटेदारों ने जताया सरकार का आभार इसमें कहा गया है कि उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाए जाने से वि...