कुशीनगर, अप्रैल 24 -- कुशीनगर। जिले के नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित दर दुकानों के संचालन के लिए दो रिक्तियों को भरे जाने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित पात्रता के आधार पर जिला स्तरीय समिति द्वारा लॉटरी के माध्यम से की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि नगर पालिका हाटा के शारदा नगर में महिला (अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) तथा नगर पंचायत सुकरौली केबुद्ध नगर में पिछड़ा वर्ग श्रेणी में रिक्तियां निर्धारित हैं। इस उचित दर दुकानों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक अभिलेखों समेत रजिस्टर्ड डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में अंतिम तिथि आठ मई तक किसी भी कार्य...