कटिहार, दिसम्बर 7 -- मनिहारी नि स शनिवार को प्रखंड सभागार मे प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रमुख अनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मे बीडीओ सनत कुमार, बीएओ गौरव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। उर्वरक समिति की बैठक में मुख्य रूप से किसानों को कम दर पर उर्वरक मुहैया कराने पर विशेष चर्चा की गई। बीएओ ने सभी खाद दुकानदारो को पॉश मशीन के अनुरूप भंडार पंजी का स्टॉक मिलान होना आवश्यक है। सरकार द्वारा निर्धारित गाईड लाइन का हर हाल मे पालन करना होगा। किसानों के साथ किसी भी तरह की समस्या होती है तो उर्वरक निगरानी समिति के अनुशंसा पर दुकानदार का लाइसेंस रद्द करते हुए कारवाई की जाएगी। बीएओ ने कहा की सभी उर्वरक दुकान पर मुल्य तालिका लगाना आवश्यक है। मौके पर मुखिया पिंटू यादव, प्रखंड के सभी लाइसेंसी दुकानदार, कृषि समन्वयक, कृषि...