मैनपुरी, फरवरी 17 -- कस्बा के जीएसएम गेस्ट हाउस पर जन स्वास्थ्य अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में सैफई मेडिकल कॉलेज के कुलपति प्रोफेसर डा. अजय सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही रोगों का बचाव हो सकता है। वहीं उचित जीवन शैली व व्यायाम से रोगी होने से बचा जा सकता है। शिविर में सैफई मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर मेडिकल डा. सुशील यादव ने कहा कि संक्रामक रोगों से बचने के लिए बाजार में खुली चीजों को न खाएं। रक्तचाप के रोगी नमक का संतुलित मात्रा में प्रयोग करें। सर्वाइकल कैंसर के टीके लगवाकर इससे बचा जा सकता है। महिलाओं में यह एक गंभीर समस्या है। वहीं अधिकांश महिलाओं में एनीमिया भी देखा जा रहा है। स्वास्थ्य वर्धक दिनचर्या अपनाकर इससे बचा जा सकता है। इससे पूर्व आयोजक मनोज दुबे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.