धनबाद, अप्रैल 21 -- झारोटेफ के प्रांतीय महासचिव सह शिक्षक नेता उज्ज्वल तिवारी ने सोमवार को डीएसई आयुष कुमार से मिलकर एमडीएम एसएमएस नहीं करने वाले 216 स्कूलों के हेडमास्टरों का वेतन चालू करने की मांग की। उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण एसएमएस नहीं भेजा गया था। उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि सामान्य विद्यालय में भी तकनीकी कारणों से कभी कभी एसएमएस सेंड नहीं होता है या एक भी डिजिट भूलवश भी गलत टाइप होने पर मैसेज नहीं जाता है। डीएसई आयुष कुमार ने कहा कि जिनका भी उचित कारण रहेगा। उनका वेतन चालू कर दिया जाएगा। सभी स्पष्टीकरण का जवाब देंगे। यह भी पढ़ें- हेडमास्टरों का वेतन चालू करने की मांग उसमें प्रतिदिन किए गए एसएमएस की भी जानकारी देंगे। वेतन चालू कर दिया जाएगा। डीएसई से मार्च माह के वेतन भुगतान के लिए डीडीओ को निर्देशित करने की...