उचक्कों ने शिक्षक की पत्नी के गले से उड़ायी सोने की चेन
बिहारशरीफ, जून 1 -- उचक्कों ने शिक्षक की पत्नी के गले से उड़ायी सोने की चेन बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता । बरबीघा के धरसेन गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक प्रफुल कुमार की पत्नी सरिता देवी के गले से बाइक सवार उचक्कों ने सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। मामला शहर के सिनेमा हॉल के पास का है। शिक्षक ने बताया कि उनकी पत्नी डॉक्टर से दांत दिखाकर घर वापस जा रही थी। तभी, सिनेमा हॉल के पास दो बाइक सवार उचक्कों ने गले से सोने की चेन झपट्टकर भाग निकले। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। (बरबीघा से राकेश कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.