गाजीपुर, जनवरी 19 -- दुल्लहपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आई महिला का ट्रेन में चढ़ते समय उचक्कों ने बैग काटकर मोबाइल फोन चोरी कर लिया। ट्रेन में चढ़ने के बाद किसी को फोन मिलाने के लिए जब पीड़िता ने मोबाइल खोजा तो कटा हुआ बैग देखकर सकते में पड़ गई। जानकारी के अनुसार मरदह थाना क्षेत्र के लहुरापुर निवासी गीतांजलि शर्मा रविवार को अपने पति रामनिवास शर्मा के साथ एल टी ग्रेड की परीक्षा देने वाराणसी जा रही थी। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी उचक्के ने उनका बैग ब्लेड से काटकर उसमे रखा मोबाइल फोन तथा टिकट लेकर फरार हो गया। गौरतलब हो कि एक सप्ताह पूर्व भी विशाल जायसवाल का मोबाइल फोन ट्रेन से उतरते समय किसी ने चोरी कर लिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इस तरह की घटनाएं काफी ज्यादा देखने को मिल रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.