जौनपुर, जुलाई 10 -- बदलापुर। यात्रा के दौरान एक महिला का उचक्कों ने बैग काटकर आभूषण और नगदी गायब कर दिया। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ढेमा गांव निवासिनी सीता सिंह पुत्री हरिप्रसाद सिंह ने बुधवार को तहरीर दी कि वह 21 जून की सुबह वाराणसी स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर जौनपुर के लिए बस से निकली। जौनपुर से पुनः रोडवेज बस पकड़कर बदलापुर पहुंची। बस से उतरकर सीधे अपने घर गई। जहां देखा तो उसका बैग कटा था। उसमें रखी एक चेन, मंगलसूत्र दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी बड़ा पायल, बाली व 20 हजार नगदी गायब था। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि घटना ट्रेन यात्रा के दौरान घटी है। जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर हमारे थाने पर भेज दिया था। केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...