बलिया, जनवरी 9 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार के बस स्टैंड पर एक महिला से शुक्रवार को उचक्कों ने मंगलसूत्र, कान का टप्स और 3200 रुपए उड़ा लिए। पीड़ित महिला ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी है। दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला की पुष्पा पत्नी रमेश पासवान अपने घर से बलिया कचहरी जाने के लिए यहां आई थी। यहीं से दो उचक्के उसके पीछे पड़ गए। एक ने कागज में कुछ लपेटकर महिला के आगे गिरा दिया। जबकि दूसरे ने उसी कागज को उठाकर महिला को देते हुए कहा इसमें 32 हजार रुपए हैं। आप छुपा लीजिए, बाद में हमको दे दीजिएगा। महिला ने कागज में लिपटी सामग्री को पॉलिथीन के झोले में रखकर पर्स में रख लिया। कुछ देर बाद उक्त युवक आया और महिला से दो सौ रुपए मांगे। उसके बाद दूसरा व्यक्ति आकर पैसे को लेकर जिद करने लगा। कहा कि आप अपना मंगलसूत्र व टप्स झोले में ड...