चंदौली, फरवरी 26 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत मढ़िया गांव स्थित एक लॉन में द्वारपूजा के दौरान उचक्कों ने दूल्हे और दुल्हन के पिता के बैग में रखें लाखों रुपये नगदी सहित हजारों रुपये का गहना लेकर फरार हो गए। जिसकी सूचना पाकर स्थानीय चौकी पुलिस सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पीड़ित पक्षों से बात करके तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उचक्कों की पहचान करने में जुट गई। बिहार प्रान्त के थाना चांद, पौरा निवासी मोहन सेठ पिछले 10 वर्षों से मढ़िया गांव में मकान बनवाकर अपने परिवार संग रहते है। मोहन सेठ के दुर्गेश की शादी डेहरी निवासी अंतु सोनी की लड़की से तय हुआ था। शादी का कार्यक्रम मढ़िया बंधा रोड स्थित एक लॉन में रखा गया था। बुधवार को शादी होने पर लड़की पक्ष भी देर शाम तक लॉन में पहुंच गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.