बलिया, मई 21 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। किसी सवारी गाड़ी में बैठे लोगों को बातों में उलझाकर उचक्कागिरी करने वाली चार महिलाओं को गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया।क्षेत्र के इंदासो गांव की निर्जला 20 अप्रैल को अपने गांव से ई-रिक्शा से रसड़ा दवा के लिए जा रही थी। पहले से रिक्शा में बैठी चार महिलाओं ने महिला के पर्स से 11 हजार रुपये चुरा लिए। निर्जला ने पुलिस को तहरीर देकर इसकी जानकारी दी थी। पुलिस ने गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर नगरा पुरानी दुर्गा मंदिर के हनुमान मंदिर के पास से चार महिलाओं को पकड़ा। उनकी पहचान बिहार के आरा जनपद के भोजपुर निवासी सुरभि, शिवानी, राजनी तथा बिहिया थाना के चंदा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष सजंय मिश्र ने महिलाओं के पास से 85 सौ नकदी भी बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...