गोपालगंज, जून 10 -- उचकागांव। थाना क्षेत्र के दहीभाता संत मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से 39,462 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपित फरार है। यह भी पढ़ें- कटिहार: तेलता थाना पुलिस ने 19.185 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर दबोचापुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि पशु आहार की आड़ में शराब की बड़ी खेप थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर संत मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान छह चक्का डीसीएम ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में ट्रक पर लदे पशु आहार के बोरों के नीचे छिपाकर रखे गए 907 कार्टन से भारी मात्रा में शराब बरा...