गोपालगंज, जून 22 -- उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम आए तेज आंधी-पानी ने व्यापक तबाही मचाई है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जबकि कई जगहों पर बिजली के खंभे धराशायी हो गए। इस दौरान उचकागांव निवासी जहरुद्दीन मियां के घर की छत क्षति ग्रस्त हो गई। उचकागांव प्रखंड मुख्यालय के समीप मुख्य सड़क पर एक बड़ा पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ की टहनियों को हटाने का प्रयास किया। आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...