गोपालगंज, दिसम्बर 9 -- उचकागांव, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना मंडप में सोमवार को बाल विकास परियोजना विभाग के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविकाओं को सही तरीके से डाटा एंट्री करने को लेकर समीक्षा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेविकाओं को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया गया। जिला बाल विकास परियोजना की डीपीओ रंजना कुमारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले वर्ष नीति आयोग ने उचकागांव प्रखंड को देश के पिछड़े प्रखंडों में चयनित किया था। इसके बाद प्रखंड के विकास को लेकर इसे आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के लिए चुना गया। बाल विकास परियोजना विभाग को अति कुपोषण के दायरे में आने वाले बच्चों को इस श्रेणी से बाहर करने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके लिए पोषाहार वितरण के माध्यम से लगातार अभियान चलाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.