गोपालगंज, अप्रैल 9 -- उचकागांव, एक संवाददाता। आकांक्षी प्रखंड उचकागांव में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने राज्य की 29 अन्य प्रयोगशालाओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार सुमन ने बताया कि अब उचकागांव व हथुआ अनुमंडल के किसानों को मिट्टी जांच के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में ही खेतों की मिट्टी की जांच हो सकेगी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार वरुण ने बताया कि करीब 75 लाख रुपये की लागत से प्रयोगशाला के लिए आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। जल्द ही अतिरिक्त कृषि पदाधिकारी व लैब टेक्नीशियन की तैनाती की जाएगी। फिलहाल एक एटीएम व एक कृषि समन्वयक को प्रशिक्षित कर संचालन की जिम्मेदारी दी ज...