बदायूं, मार्च 19 -- बुधवार की शाम आधे कस्बा को बिजली की सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फट गया। जिसके बाद आधे कस्बे की बिजली सप्लाई ठप हो गई। ट्रांसफार्मर फटने के बाद कस्बे में पेयजल संकट गहरा गया है। कस्बा में हाईवे के बाद की बस्ती को बिजली सप्लाई देने के लिए 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बुधवार की सुबह 10 बजे से बिजलीघर पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसकी वजह से बिजली सप्लाई पूरे क्षेत्र की बंद थी। शाम को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम करीब सात बजे बिजली की सप्लाई चालू की गई, तभी कस्बा के अंदर की सप्लाई देने को लगे 400 केवी के ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया। इसके बाद आधे से ज्यादा कस्बा की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसकी वजह से सुबह से बिजली का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को पेयजल की दिक्कत हो गई। कस्बे के लोगों ने जेनरेटर के...