सुल्तानपुर, मई 7 -- सुलतानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र के उघरपुर निवासी रामराज ने छप्पर गिराने, आग लगाने, बेटी को जलाने और गाली-गलौज के आरोप में क्षेत्रीय लेखपाल और उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज कराने की याचिका पेश की है। याचिका में बताया कि पूर्वजों के समय से जिस छप्परनुमा मकान में रहते रहे उसी में समूह से लोन लेकर पिलर बनवा रहे थे। आरोप है कि 28 नवंबर 2025 को दोपहर में लेखपाल राजीव मिश्र निवासी बरजी सरायगोकुल थाना कूरेभार तीन अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचे और पिलर बनाने से रोका। जातिसूचक गाली देते हुए पिलर और दीवार गिराकर चले गए। बाद में आरोपियों पर छप्पर में आग लगाने का आरोप भी लगाया जिसमें पांच साल की बेटी झुलस गई और छप्पर तथा गृहस्थी का सामान राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...