उग्रवादी संगठन की तारीफ कर फंसे असम मंत्री, बचाव में उतरे CM हिमंत बिस्वा सरमा
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- असम की हिमंत बिस्वा सरकार में मंत्री विश्वजीत दैमारी उग्रवादी संगठन उल्फा की तारीफ कर फंसते हुए नजर आ रहे हैं। बढ़ते विवाद के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका बचाव किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री का आशय उल्फा के उस समूह से था जिसने सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। बता दें, विश्वजीत दैमारी ने हाल ही में उग्रवादी संगठन उल्फा की यह कहते हुए प्रशंसा की थी कि उसने ''पांच दशकों से अधिक समय तक राज्य को बाहरी ताकतों से बचाया।'' इस मामले पर बढ़ते विवाद के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद तकनीकी रूप से उल्फा अब प्रतिबंधित संगठन नहीं है। उन्होंने इसकी तुलना कट्टरपंथी परेश बरुआ के नेतृत्व वाले गुट से की, जिसने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.