उग्रवादियों से मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने वाले अरविंद मिंज को मिला गैलेंट्री प्रमोशन
सिमडेगा, सितम्बर 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ अदम्य साहस और उत्कृष्ट कार्यकुशलता का प्रदर्शन करने वाले जिला बल के हवलदार अरविंद मिंज को गैलेंट्री प्रमोशन मिला है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें नवप्रोन्नत प्रा.अ.नि. पद पर पदोन्नति की बधाई दी। उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया। अरविंद मिंज ने 12 मई 2018 को जलडेगा थाना क्षेत्र के सीहरजोर पहान टोली पहाड़ पर पुलिस और पीएलएफआई दस्ते के बीच हुई मुठभेड़ में अग्रिम मोर्चे पर डटकर मुकाबला किया था। मुठभेड़ में कुख्यात उग्रवादी लुथर डांग उर्फ पांडु उर्फ लंबू मारा गया था। जबकि दो सक्रिय उग्रवादी प्रफुल्ल किस्पोट्टा और प्रमोद लकड़ा हथियार व गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.