रामपुर, मार्च 7 -- भ्रष्टाचार के खिलाफ 11 दिनों से आंदोलनरत वकील शुक्रवार को आंशिक रूप से काम पर लौट आए। प्रशासन ने अभी समस्याओं के निपटारे के लिए कुछ वक्त मांगा है, वकीलों ने तब तक न्यायालयों का बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया है। हालांकि वकीलों ने कहा कि बाकी काम सुचारू कर दिए जाएंगे। वकीलों की मांग के तहत कार्यालयों और न्यायालयों से प्राइवेट कर्मचारियों को हटा दिया गया, ये कर्मचारी ही उगाही के आरोपों में घिरे चल रहे थे। इस संदर्भ मे एसडीएम से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। शाहबाद तहसील में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ वकील आंदोलन पर चल रहे थे। 24 फरवरी को तहसील मुआयने को आए एडीएम एफआर को ज्ञापन सौंपकर वकीलों ने बेमियादी कलमबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया था। वकीलों का आरोप था कि तहसील के कार्यालयों और न्यायालयों में...