भदोही, अप्रैल 20 -- भदोही। औराई थाने की पुलिस ने भटक गए 21 साल के युवक को खोज निकाला। पहचान हो जाने के बाद उसके स्वजनों को बुलाकर सौंप दिया। वह रविवार रात भ्रमण पर निकला था। इस दौरान निरीक्षक सेतान्षु शेखर पंकज को सूचना मिली कि एक युवक भटक कर आ गया है, जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पुलिस के जवानों ने उगापुर बाजार पहुंच कर उससे पूछताछ की। जानकारी हुई कि लड़के का नाम लकी सिंह पुत्र हीरामणि सिंह निवासी ग्राम अर्जुन पट्टी (शायर) है। रात में ही स्वजनों को बुलाकर पुलिस से युवक को सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- घर से निकला किशोर लापता, अगवा का केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...