गढ़वा, जनवरी 28 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत उगरा गांव में कनहर नदी पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ग्रामीण विकास विभाग के विशेष प्रमंडल के माध्यम से लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण कराया जा रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार पुल का करीब 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिससे क्षेत्र के लोगों में जल्द ही आवागमन शुरू होने की उम्मीद जगी है। अब तक इस पुल के अभाव में कनहर नदी के दोनों किनारों पर बसे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ जाने पर संपर्क पूरी तरह से कट जाता था। ऐसे में करीब 50 गांवों के लोगों का दैनिक आवागमन बाधित हो जाता था। मरीजों को इलाज के लिए मेदिनीनगर, गढ़वा व रामानुजगंज स्थित अस्पतालों तक पहुंचने में भारी दिक्कत...