सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा बुधवार को सम्पन्न हो गया। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घण्टे का निर्जला उपवास को खत्म किया। भगवान सूर्य के निकलते ही पूरी आस्था के साथ उन्हें अर्घ्य अर्पित किया गया। सुबह से ही उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लखनदेई नदी, लक्ष्मणा नगर, राम घाट, सीता सेतु, नगर के जानकी मंदिर पोखर, मधुबन नदी घाट, डुमरा कैलाशपुरी लखनदेई घाट, परोरी पुल घाट और पुनौराधाम स्थित सीता कुंड घाटों पर लोगों की भीड़ दिखी। नगर निगम के कई वार्डों में छत और सड़कों पर लोगों ने अर्घ्य दिया। कई जगहों पर व्रती व उनके परिवार के लोग नदी के किनारे बैठकर सूरज देवता के उगने का इंतजार करने लगे। सूर्य उगते ही अर्घ्य अर्पित किया। सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि व शां...