नोएडा, मार्च 25 -- ​ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी वन के लेक व्यू पार्क में चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के अंतिम दिन बुधवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्वक संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भगवान भास्कर की आराधना की। ​गौर सिटी की विभिन्न सोसायटियों सोसाइटियों के श्रद्धालु लेक व्यू पार्क में उगते सूर्य को अर्घ्य और व्रत का पारणा करने और पारंपरिक छठ गीतों के साथ पहुंचे। जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखाई दी, व्रतियों ने कमर भर पानी में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को दूध और जल का अर्घ्य अर्पित किया। अर्घ्य के पश्चात व्रतियों ने घाट पर ही एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर और प्रसाद बांटकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारणा किया। यह आयोजन गौर...