गोड्डा, मार्च 26 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पिछले चार दिनों से चल रहा लोक आस्था का महापर्व छठ उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ बुधवार सुबह विधिवत संपन्न हो गया। पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ इस पर्व को मनाया गया। अंतिम दिन प्रातःकालीन अर्घ्य के लिए सुबह करीब 4 बजे से ही सुंदर नदी घाट एवं बाबाजी पोखर सहित विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। जैसे ही भगवान भास्कर का उदय हुआ, व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ गाय के दूध और पवित्र जल से अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की। छठ पर्व भारतीय संस्कृति में आस्था, संयम और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व विशेष रूप से सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का...