चक्रधरपुर, मार्च 25 -- चक्रधरपुर। उगते सुर्य को अर्घ्य देने के साथ ही बुधवार को चैती छठ पर्व संपन्न हुआ। इसके साथ ही चैती छठ करने वाली छठ व्रती ने अपना 36 घंटे का निर्जला उपवास भी छठ भगवान के प्रसाद सेवन कर समाप्त किया। इस दौरान बुधवार की सुबह चैती छठ करने वाली छठ व्रती और उनके परिजन सहित बड़ी संख्या में लोग चक्रधरपुर के पुराना बस्ती छठ नदी घाट और थाना रोड घाट पहुंचे, जहां विधि विधान से उगते सुर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पहुंचे थे। वहीं सूप पर भी अर्घ्य देने के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे, भगवान सुर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व संपन्न हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...