कानपुर, फरवरी 1 -- मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर-संदलपुर मुख्य मार्ग कई जगह उखड़ गया है, जिससे आयेदिन राहगीरों, वाहन चालकों के साथ विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सूबे की योगी सरकार एक ओर जहां लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश की एक-एक सड़क को दुरूस्त करने की बात कह रही है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप खरे नहीं उतर रहे हैं। सरकार सड़कों को दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को दिशा-निर्देश देती है, लेकिन विभाग इन निर्देशों को कभी बजट व कभी टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने का हवाला देते बचते हैं। इससे मुख्य सड़के भी दुर्दशा का शिकार है। ऐसे ही सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग पर मंगलपुर से संदलपुर के बीच मुख्य मार्ग है जो कई जगह उखड़ गया है। डबल लेन की मुख्य सड़क होने से इस मार्ग पर पूरे दिन छोटे-बड़े वाहन फर्राटा भरते...