हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। शहर के मोहल्ला कौशलपुरी के लिए जाने वाली जर्जर रोड की हालत खस्ता है। इससे मोहल्लेवासियों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अटल चौक से सांडी कस्बे की ओर जाने वाले मार्ग से मोहल्ला कौशलपुरी समेत कई मोहल्लों के लिए जाने के लिए सड़क निकली है। बीते वर्ष इसकी मरम्मत नगर पालिका की ओर से कराई गई थी। मोहल्लेवासियों अविचल सिंह, अमित सिंह, प्रदीप कुमार ने बताया कि सड़क पर बारिश होने पर जगह जगह पानी भर जाता है। इस कारण वाहनों के गुजरने पर डामर उखड़ जाता है। अब कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। गिट्टी तक दूर से नजर आ रही है। इसके कारण वाहन सवारों के साथ ही पैदल आने-जाने वालों को भी आवागमन के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ता अनिल शर्मा बसंतू का कहना है कि मार्ग की मरम्मत कराई जाए। ताकि लोगों को सफर के दौ...