गोंडा, जनवरी 4 -- गोण्डा। परसपुर ब्लाक क्षेत्र के दुल्ला पुर ग्राम पंचायत से ठड़क्कीपट्टी गांव की सड़क की गिट्टी जगह -जगह उखड़ गई है।इसकी वजह से राहगीरों को समस्या हो रही है। राहगीरों ने सड़क मरम्मत की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन सड़क जर्जर होने के कारण लोग घायल हो जाते हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...