गढ़वा, मई 22 -- हरिहरपुर। मझिगांवा गांव में अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर वन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। रेंजर प्रमोद कुमार के निर्देश पर पहुंची टीम ने अवैध आरा मिल को उखाड़ कर जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार मझिगांवा गांव में बिना अनुमति के आरा मिल संचालित होने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आरा मिल में लगे उपकरणों को जब्त कर लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से लकड़ी की कटाई और आरा मिल संचालन करनेवालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।। यह भी पढ़ें- सरैयाहाट में अवैध आरा मिल में छापेमारी यह भी पढ़ें- घर पर छापा मार बरामद की खैर के गिल्टे, बाइक और साइकिल भी जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...