रांची, मार्च 9 -- तमाड़, प्रतिनिधि। सालगाडीह एनएच-33 से बारीगाढ़ा तक करीब 18 किलोमीटर सड़क को छह माह पहले संवेदक द्वारा उखाड़कर छोड़ देने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हाई पातर ने कहा कि संवेदक सड़क उखाड़कर चला गया, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। सड़क पर चलते समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है और कई लोग घायल भी हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...