सीतापुर, मार्च 28 -- सीतापुर। जिला अस्पताल के पीछे बाल्दा कालोनी की सड़क बदहाल है। लोगों ने इस सड़क पर भी मरम्मत किए जाने की मांग की है। क्षेत्र के निवासी संजय, प्रिंस आदि का कहना है कि एक लेयर गिट्टी पड़ जाए तो सड़क बेहतर हो जाएगी। पूरी सड़क ऊबड़ खाबड़ है। लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है। लोगों ने इस मार्ग को बनवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...